Karrion Kross Ki WWE Mein Wapsi | Karrion Kross की WWE में वापसी

आज हम जानेंगे Karrion Kross की WWE में वापसी के बारे में| क्या आपको Karrion Kross याद हैं? Kross 11 अगस्त से WWE से गायब है, तब से हमने उन्हें TV पर नहीं देखा है। लेकिन अब एक tweet ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, क्यों? चलिए जानते हैं इस रहस्यमय tweet के पीछे की कहानी और Kross की WWE वापसी की संभावनाएं।

Karrion Kross की WWE में वापसी

Karrion Kross का रहस्यमय Tweet

Karrion Kross ने हाल ही में एक tweet किया, जिसे फैंस समझ नहीं पाए। उसमें लिखा था, “कुछ लोग मानते हैं कि यह आसपास की बुराई का असर है। कुछ इतना खतरनाक है कि यह सब कुछ बदल देता है। और कुछ लोग उसमें सच्चाई देखते हैं, जो हमेशा वहां थी, बस छिपी हुई थी जटिल(convoluted) झूठ की गहराईयों के नीचे। बस एक झटका ही था, क्या आप देख सकते हैं?” इस tweet ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि Kross जल्द ही SmackDown में लौटेंगे।

Karrion Kross के बाहरी शौक

TV पर नहीं दिखने के बाद, Karrion Kross ने अपने शौक में समय बिताया है। उनकी रुचि फिल्म मेकिंग और एक्टिंग में है। WWE के बाहर, उन्होंने अपने टैलेंट और creativity का दमदार सबूत दिया है। फैंस जानते हैं कि वह रेसलिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह कुछ खास कर सकते हैं।

क्या WWE ने Kross का इस्तेमाल सही किया?

wwe karrion kross

लेकिन Karrion Kross के WWE वापसी पर फैंस खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि WWE ने उन्हें ज्यादा महत्व नहीं दिया। वो तो अपनी पहली बार WWE में आए थे, तब उनका रन embarrassments से भरा था। लेकिन इस बार भी, उनका इस्तेमाल कम हुआ है। फैंस का मानना है कि Kross WWE के main event में बड़े तौर पर काम कर सकते हैं। लेकिन Vince McMahon की तुलना में, Triple H ने उन्हें थोड़ा सा अच्छे तरीके से book किया है, atleast वो अजीब दिखने वाला helmet तो हटा दिया हैं।

Conclusion

तो यह थी Karrion Kross के WWE वापसी की कहानी। फैंस का इंतज़ार है कि वह जल्द ही SmackDown में दिखाई देंगे और अपना टैलेंट सारी दुनिया को दिखाएंगे। क्या Kross वापस आने पर WWE उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करेगा, या फिर वही पुरानी गलतियां दोहराएगा, यह तो वक्त ही बताएगा।

Leave a Comment